बल्लभगढ़। परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज लगवा कर कोरोना बचाव अभियान में भागीदार बने। कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय चावला कॉलोनी शिव मंदिर बल्लभगढ़ में शुक्रवार को जिला चिकित्सा विभाग द्वारा वैक्सीनेशन कैंप में लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने वैक्सीन लगवाने आये लोगों से बातचीत की और हाल चाल भी जाना। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ मेहनत के साथ कार्य कर रहे है। डॉक्टरों की टीम से कहा कि जनता कॉलोनी, राजीव नगर व हरि विहार सहित अन्य कॉलोनियों में कैंप लगाए। वहीं डॉ. मानसिंह सहित उनकी टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर विनोद गोस्वामी, प्रेम प्रकाश, अमित गर्ग व सुदर्शन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।