फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर पूरे परिवार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। तिगांव गांव में कुछ लोगों ने मामूली बात को लेकर पूरे परिवार की पिटाई कर दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला करीब नौ दिन पुराना है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने में देरी की है। सोमवार शाम को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तिगांव गांव की भकला पट्टी निवासी नितिन ने पुलिस को बताया कि पांच सितंबर शाम करीब छह बजे उनके गांव के ही जितेन्द्र, निशा व वर्षा चारा लेकर जंगल से आ रहे थे। आरोपी उनके घर की तरफ से होकर निकलने लगे। इस पर नितिन की दादी ने कहा कि यह आम रास्ता नहीं है। आरोप है कि इस बात से आरोपी नाराज हो गए। निशा ने जितेंद्र से कहा कि इस बुढ़िया के मुंह पर मारो। इस पर निशा और वर्षा ने उसकी दादी को पीटना शुरू कर दिया।
शोर शराबा सुनकर नितिन का भाई सचिन भी वहां आ गया। इस पर आरोपियों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि अनिल, हंस, संता सहित करीब एक दर्जन युवक आ गए और उनके साथ मारपीट की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। आरोप है कि थाने में तैनात एक एसआई ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। तिगांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें