फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमारी के चक्कर में मारी गईं: ट्रेन की चपेट में आने से मामी-भांजी की मौत, गुरुद्वारा के लिए निकली थी दोनों

Sun, 25 Aug 2024 10:17 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

जवाहर कॉलोनी निवासी उपासना 35 साल भांजी स्नेहा 17 साल के साथ रविवार सुबह गुरुद्वारा घूमने के लिए निकली थी। जिनके साथ उपासना की सास राजकुमारी, उपासना की मां और दो अन्य बच्चे भी थे।
विज्ञापन
मामी-भांजी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मामी-भांजी की मौत हो गई। दोनों घर से दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा जाने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ निकले थे। यह घटना परिवार की एक अन्य महिला को बचाने के प्रयास में हुई है। जीआरपी ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन

जवाहर कॉलोनी निवासी उपासना 35 साल भांजी स्नेहा 17 साल के साथ रविवार सुबह गुरुद्वारा घूमने के लिए निकली थी। जिनके साथ उपासना की सास राजकुमारी, उपासना की मां और दो अन्य बच्चे भी थे। उपासना और स्नेहा टिकट लेकर प्लेटफार्म नंबर दो की तरफ वापस लौट रही थी। उसी वक्त राजकुमारी रेलवे लाइन पार करने लगी है। जिनको दिल्ली की ओर से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आता देखकर दोनों एक तरफ करने लगी। 
विज्ञापन

जीआरपी के अनुसार दोनों ने राजकुमारी को तो एक तरफ कर लिया। लेकिन उपासना-स्नेहा ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। जिसकी राजकुमारी ने गुलशन को मोबाइल पर जानकारी दी। थाना प्रभारी राजपाल सिंह, सब इंस्पेक्टर चेतराम, संजय कुमार, हीरालाल और एएसआई सुदेश कुमारी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के जांच करने पर पता चला कि जन्माष्टमी स्पेशल ट्रेन की चपेट में उपासना-स्नेहा आए थे। यह हादसा राजकुमारी को बचाने की कोशिश में हुआ है। सब लोग 11 बजे ईएमयू में सवार होकर दिल्ली जाने वाले थे। जीआरपी ने देर शाम दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें