फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सांसद खेल महोत्सव 2025 के पहले दिन एथलेटिक्स व खो-खो मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने भाला फेंक, 1500 मीटर की दौड़, खो-खो व तलवारबाजी में लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव 2025 की शुरुआत शुक्रवार को हुई। सहकारिता राज्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से 6 से 8 जून तक यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, सर्कल कबड्डी, हॉकी, फुटबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, तलवारबाजी और एथलेटिक्स जैसे कई खेल करवाए जा रहे हैं।

सांसद खेल महोत्सव 2025 के पहले दिन विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में नीरज शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, गौरव पांचाल द्वितीय स्थान पर और सतीश भाटी तृतीय स्थान पर रहे। महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में काज ने पहला स्थान हासिल किया, हन्नी मलिक दूसरे और हिमांशु तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में भूपेन्द्र ने प्रथम, सचिन ने द्वितीय और आनंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में परिक्षा पहले, करूणा दूसरे और प्राची तीसरे स्थान पर रहीं। भाला फेंक में पुरुषों की श्रेणी में मयंक रोहन ने पहला, निपुण ने दूसरा और योगेन्द्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में योगिता ने प्रथम, रितिका ने द्वितीय और ईशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों के खो-खो प्रतियोगिता में ग्रीन फील्ड स्कूल की खेल नर्सरी ने पहला, स्पोर्ट्स क्लब जुनेहडा ने दूसरा और पीएम श्री खंडावली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तलवारबाजी के ईपे वर्ग के फाइनल मुकाबले में पुरुषों की श्रेणी में टीम वाइकिंग्स और टीम वॉरियर्स आमने-सामने होंगे, जबकि महिला वर्ग में भाव्या फेंसर और शिव नादर की टीमों के बीच मुकाबला होगा। खेल महोत्सव के आगामी दिनों में अन्य खेलों के मुकाबले भी आयोजित किए जाएंगे और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें