फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए 20 नवंबर तक करें आवेदन : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली इच्छुक महिलाएं 20 नवंबर तक आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।
विज्ञापन

डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए 1.50 लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51 हजार व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाली एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू और नर्स, महिला खिलाड़ी, राजकीय कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला उद्यमी को 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें