फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंदिरों में हुई स्कंद माता की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। नवरात्र के पांचवें दिन वीरवार को भक्तों ने मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की। शहर के मंदिरों में नवरात्रों की विशेष धूम देखने को मिल रही है। दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

एनआईटी तिकोना पार्क स्थित महारानी वैष्णो देवी मंदिर में भी मां के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की विधिवत पूजा की गई। मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि इस मौके पर गोल्डन क्वीन की उपाधि से सम्मानित मोनल और नीरल कुकरेजा मां का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची। उन्होंने मां के चरणों मेें शीश झुकाकर मां से अपने भविष्य की मंगल कामना की। शहर के मंदिरों में इस दौरान पूरा दिन मां के कीर्तन और झाकियों का विशेष आयोजन किया जा रहा है। इसी प्रकार मां काली के मंदिर में भी मां के दर्शन पाने वालों की कतारें लग रही हैं। दूर-दराज क्षेत्रों सेे हजारों की संख्या में लोग मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से भी विशेष मंडलियों को बुलाकर मां के भजनों के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के अलावा मंडलियों की ओर से आकर्षक झांकियों का भी आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें