फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 64 फीसदी लोगों में मिली एंटीबॉडी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सितंबर में कराए गए सीरो सर्वे के तीसरे चरण में जिले में 64 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी पाई गई। इससे स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने राहत की सांस ली हैं। सूत्रों के अनुसार डाटा में गड़बड़ी होने की वजह से उच्च अधिकारियों ने जिला स्तर पर दोबारा सीरो सर्वे कराने की बात कही। 16 फीसदी डेटा सही नहीं मिला है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का खतरा कम होने के बाद पिछले माह सरकार ने सीरो सर्वे कराया था। इसके तहत 1322 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें से 847 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव व 291 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 182 सैंपल निरस्त कर दिए गए। रिपोर्ट के अनुसार पहले की तुलना में 33 फीसदी अधिक लोगों में एंटीबॉडी मिली है। जानकारी के अनुसार पहले सीरो सर्वे के दौरान जिले में कुल 25.8 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी मिली थी। दूसरे सीरो सर्वे में 31.2 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी मिली है और तीसरे सीरो सर्वे के दौरान 64.2 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी मिली हैं। रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लगभग सामान रूप से लोगों में एंटीबॉडी मिली हैं। शहरी क्षेत्र में 64.1 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी मिली हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 64.2 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी मिली हैं। सूत्रों के अनुसार 16 फीसदी डेटा में गड़बड़ी मिली है। इसलिए दोबारा से सर्वे कराने की तैयारी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि सीरो सर्वे तीन की रिपोर्ट में दूसरे सीरो सर्वे से ज्यादा लोगों में एंटीबॉडी मिली हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों का समय शुरू हो चुका है। इसलिए लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें