फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एकेपी की टीम ने डीएवी स्कूल को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- 102 रन से दर्ज की जीत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एकेपी क्रिकेट टीम और डीएवी पब्लिक स्कूल के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में एकेपी की टीम ने डीएवी पब्लिक स्कूल को 102 रन से हराया। एकेपी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में 186 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करने आई डीएवी की टीम महज 84 रन ही बना सकी। डीएवी की ओर से पांच विकेट लेने वाले वेदांग उप्पल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


एकेपी की ओर से रितेश ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। वहीं हेमंत ने 36 रन का योगदान दिया। डीएवी की ओर से पंशुल ने 3 विकेट झटके। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी स्कूल की टीम का कोई बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें