फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नौ लोगों से 6.31 लाख रुपये की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- अलग-अलग बहाने से झांसे में लेकर की गई ठगी
विज्ञापन

- साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले नौ लोगों से 6.31 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने प्रीपेड टास्क में मुनाफे, घर बैठे कमाई, गैस कनैक्शन काटने, ट्रैफिक चालान भुगतान, परिचित बनकर समेत अन्य बहानों से ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने ठगी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले मामले में एनआईटी निवासी सागर ने बताया कि 8 से 12 अगस्त के दौरान अज्ञात ठगों ने जीवन बीमा कंपनी का कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर संपर्क किया और 63,400 रुपये ट्रांसफर करा लिए। दूसरे मामले में एनआईटी निवासी कौशल ने बताया कि 25 जून से 27 जून के दौरान ठगों ने जीवन बीमा कंपनी का कर्मचारी बनकर 75,786 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

तीसरे मामले में एनआईटी निवासी महिला टीना ने बताया कि 15 जुलाई को ठगों ने घर बैठे कमाई का झांसा देकर 1,00,900 रुपये ठग लिए। चौथे मामले में सेक्टर-28 निवासी जतिन ने बताया कि 19 सितंबर को ठगों ने होटल में रूम बुक कराने का दावा करते हुए 84 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पांचवें मामले में खेड़ी रोड निवासी महिला ने बताया कि 22 अगस्त से 15 सितंबर के दौरान पर्सनल लोन दिलाने का झांसा देकर 1,57,560 रुपये ठग लिए गए।
छठे मामले में सेहतपुर निवासी रिषभ ने बताया कि 26 अगस्त को ठग ने पड़ोसी व्यक्ति रितुराज बनकर संपर्क किया और कुछ जरूरत बताकर 18 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। सातवें मामले में सेक्टर-8 निवासी व्यक्ति ने बताया कि 21 सितंबर को ठगों ने अदानी कंपनी का कर्मचारी बनकर गैस का बिल बकाया बताकर कनेक्शन काटने की धमकी दी। ऑनलाइन भुगतान के नाम पर 49,012 रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन

आठवें मामले में बल्लभगढ़ निवासी मनोज कुमार ने बताया कि 8 जुलाई को ठगों ने ट्रैफिक चालान की एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर लिया और खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। नौंवी शिकायत तिगांव निवासी यशु ने बताया कि 27 अगस्त को ठगों ने प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 32,460 रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें