फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी में हवा बहुत खराब, एक्यूआई 304 दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। सोमवार को एनआईटी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 304 दर्ज किया गया, जो हवा की बहुत खराब श्रेणी में आता है। जिससे लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हुई। सबसे ज्यादा परेशानी श्वांस और हृदय रोगियों को उठानी पड़ी। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। स्मार्ट सिटी की हवा लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम की ओर से दावे जा रहे हैं कि विभाग की टीमें फील्ड में प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर नजर रख रही हैं जबकि हकीकत इससे बिलकुल अलग हैं। अन्य दिनों की तरह सोमवार को एनआईटी 2, 3, 5, नीलम रेलवे रोड, नंगला रोड, सेक्टर 3, 7, 8, 9, 15, 16, 21, 28 में कई स्थानों पर तंदूर चलते नजर आए। खुले में निर्माण सामग्री रखने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे शहर में लगातार एक्यूआई खराब श्रेणी में बना हुआ है। रविवार को फरीदाबाद का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया था। सोमवार एक्यूआई 15 अंकों की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


एनआईटी में ग्रैप की पाबंदियां धुआं-धुआं
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सोमवार को एनआईटी क्षेत्र की हवा बहुत खराब रही। सड़कों पर उड़ती धूल, तंदूर का प्रयोग, निर्माण कार्यों के कारण एक्यूआई 304 पहुंच गया। सेक्टर-11 में एक्यूआई 238, सेक्टर-30 में 115 और सेक्टर-16ए में 87 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. प्रवीन मलिक ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के कारण श्वास और हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए लोगों को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत है। पहले से बीमार लोग अपनी दवाएं नियमित रूप से लेते रहें। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आकांश तवंर ने कहा कि हम प्रदूषण संबंधित गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। कोई भी अनियमितता मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें