फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ढाबे पर पानी पीने के बाद कहासुनी में चाकू घोंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल तोड़ने का भी आरोप, एनआईटी थाने में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पलवल से आए संतराम ने प्यास लगने पर ढाबे के बाहर लगी टंकी से पानी पी लिया। यहां ढाबे के कर्मचारी से टूटी बंद करने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि ढाबे के कर्मचारी ने इसी कहासुनी के चलते उसके पेट में चाकू घोंप दिया। इतना ही नहीं ढाबे के मालिक ने भी पीड़ित को थप्पड़ मारा और धक्का दिया। पीड़ित का मोबाइल भी आरोपियों ने तोड़ दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि एनआईटी थाना पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

पुलिस को ये शिकायत पलवल के कैलाश नगर निवासी संतराम ने दी है। वो पलवल अनाज मंडी में चाय की दुकान पर काम करता है। संतराम का कहना है कि अनाज मंडी में ही काम करने वाली एनआईटी 3 निवासी परिचित महिला रेखा को 20 हजार रुपये देने वो सोमवार को पलवल से आया था। रेखा ने ये रुपये किसी अन्य से लेकर देने को कहा था। ये रुपये लेकर महिला को बिहार जाना था। रुपये देकर वापस पलवल जाने के दौरान बीके चौक गोल चक्कर पर ढाबे के बाहर लगी टंकी पर वो पानी पीने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ढाबे के एक कर्मचारी ने जोर से चिल्लाकर कहा कि टूटी बंद कर दे। संतराम ने जवाब दिया कि चिल्ला क्यों रहा है। तभी आरोपी ढाबे का कर्मचारी चाकू लेकर आया और संतराम के पेट में बांई ओर चाकू मार दिया। आरोप है कि ढाबा मालिक ने भी संतराम को थप्पड़ मारा और धक्का दिया। इसी दौरान जेब से उसका मोबाइल गिर गया तो वो भी आरोपियों ने तोड़ दिया। चाकू मारने वाला आरोपी वहां से भाग गया। पीड़ित पास स्थित बीके अस्पताल पहुंचा। वहां से सूचना मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एनआईटी थाना पुलिस अब मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें