फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले आओ और पहले पाओ की तर्ज पर दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कॉलेजों में बची सीटों पर सोमवार को दाखिले हुए। एनआईटी तीन स्थित डीएवी कॉलेज की प्राचार्या वंदना ने बताया कि साइंस और होम साइंस कोर्स में अभी सीटें खाली है। बीकॉम ऑनर्स में बची दो सीटों पर पहले आने वाले छात्रों का दाखिला हुआ। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक सीटें फुल होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास सोमवार से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

एनआईअी-5 नंबर स्थित डीएवी कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. डीपी वेद ने बताया कि कॉलेज की सभी सीटें फुल हो चुकी है। सिर्फ साइंस, मासकॉम और टूरिज्म के कोर्स की सीटें खाली है।
सेक्टर-16 स्थित नेहरू कॉलेज के प्रिंसिपल एमके गुप्ता ने बताया कि अधिकांश सीटें फुल हो चुकी है। कुछ कोर्सेज की सीटें खाली है वह भी जल्द भर जाएगी। दो दिन के बाद कॉलेज में विद्यार्थी को थोड़ी भीड़ देखने को मिली, जो विद्यार्थी पहले आया उसे सीट अलॉट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें