बल्लभगढ़। न्यू बसेलवा कॉलोनी में किरायेदारों के बीच विवाद के दौरान एक व्यक्ति को धक्का देकर बाइक से गिराने का मामला सामने आया है। हादसे में उसके बाएं पैर के घुटने में फ्रैक्चर हो गया। घायल का सेक्टर-19 स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यू बसेलवा कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय अरुण कुमार उपाध्याय ने बताया कि 30 अगस्त की सुबह करीब सात बजे वह बाइक से फूल लेने बाजार जा रहा था। मकान से बाहर निकलते समय दूसरे किरायेदार अमित कुमार ने अचानक उसकी गर्दन पकड़ ली और धक्का देकर बाइक से नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसके साथ हाथापाई की। शोर सुनकर अरुण की पत्नी श्रद्धा मौके पर पहुंची और उसे बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि अमित ने जान से मारने की धमकी भी दी। भीड़ जुटने पर वह कमरे में चला गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद