फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शराब ठेके का ताला तोड़कर नकदी और शराब की पेटियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। भूपानी थाना क्षेत्र के अलीपुर तिलोरी स्थित शराब ठेके का ताला तोड़कर चोर 30 हजार रुपये की नकदी और अंग्रेजी शराब की दो पेटियां चोरी कर ले गए। घटना ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




वीटा-1 ग्रेटर नोएडा निवासी हरिकिशन नागर ने बताया कि उसने वर्ष 2025 से 2027 तक नचौली जोन के शराब ठेकों का ठेका लिया हुआ है। अलीपुर तिलोरी में राजपुर रोड पर उसका शराब का ठेका है। यहां मैनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी विपिन सेल्समैन के तौर पर काम करता है। 30 अगस्त की सुबह सेल्समैन विपिन ने फोन कर ठेके में चोरी होने की जानकारी दी। फुटेज में रात करीब 1:56 बजे दो व्यक्ति ठेके के अंदर ताला तोड़कर दाखिल होते दिखाई दिए, जबकि कुछ लोग बाहर भी मौजूद थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके की जांच की और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें