फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बहाने महिला को थाने में पीटने का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाने में बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए लाई गई एक महिला की तबियत खराब हो गई। इस बात को लेकर परिजनों ने थाने के सामने जानकर हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस ने महिला को प्रताड़ित किया। जिसके कारण वह बेहोश हो गई। पुलिस कर्मियों ने बेहोश महिला को थाने से बहार फेंक दिया। महिला के परिजनों से उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इसको लेकर परिजनों सहित अन्य लोगों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया और थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले दयालबाग चौकी इलाके में इनवर्टर को ठीक करने के बाद पैसों के लेनदेन पर दुकानदार से मारपीट का मामला सामने आया था। इसमें गांव लकड़पुर निवासी जिम संचालक दिनेश पर दुकानदार को पीटने का मामला दर्ज किया गया था। मारपीट की वीडियो भी सोशल साइट पर वायरल हुई थी। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर दिनेश सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया था। अगले दिन पुलिस ने आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
घटना के बाद से दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस फरार युवकों की गिरफ्तारी के लिए उन्हें प्रताड़ित कर रही है। देर रात पुलिसकर्मी उनके घरों में घुस जाते हैं। आरोप है कि बुधवार रात पुलिसकर्मी एक आरोपी की मां को घर से उठाकर थाने ले गए। यहां पुलिसकर्मियों की प्रताड़ना से महिला बेहोश हो गई। महिला की हालत खराब होने के बावजूद उसे पुलिसकर्मियों ने उठाकर थाने से बाहर फेंक दिया। वहीं पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना है कि महिला को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। यहां उसकी तबियत खराब हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला को प्रताड़ित करने की बात निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें