फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी सर्टिफिकेट मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सिविल अस्पताल में बगैर वैक्सीन लगाए ऑनलाइन सर्टिफिकेट देने के मामले में पुलिस कार्रवाई करती नजर नहीं आ रही है। एसएमओ डॉ. गिडवाल ने दोनों आरोपी स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ शनिवार को आदर्श नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन अभी भी पुलिस दोनों को पकड़ नहीं सकी है। वहीं, अस्पताल प्रबंधक ने आरोपियों को बर्खास्त करने की कार्रवाई पहले ही कर दी है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के लैब टेक्नीशियन नरवीर और स्वास्थ्य निरीक्षक गौरव ने कोरोना काल में बतौर प्रशिक्षु अस्पताल में ज्वाइन किया था। इसके बाद दोनों की ड्यूटी वैक्सीन केंद्र पर लगा दी गई। इसी दौरान एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में फर्जी वैक्सीन सर्टिफिकेट जारी करने का खुलासा हुआ। वीडियो में दोनों आरोपी शुगर रोगी को 900 रुपये में फर्जी टीके का सर्टिफिकेट देते दिखाई पड़ रहे हैं। इसके बाद एसएसओ ने मामले की बीके अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच कराई गई और उनको तीन सदस्यीय कमेटी के सामने पेश कर दिया। जहां स्वास्थ्य कर्मियों को आरोपी पाया गया। वहीं, शनिवार को अस्पताल के एसएमओ डॉ. गिडवाल ने उनको सेवा से बर्खास्त कर दिया और उनके खिलाफ आदर्शनगर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। लेकिन पुलिस ने एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
वर्जन-
इस मामले में वीडियो की जांच की जा रही है और अस्पताल से कागजात मांगे जा रहे हैं। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संदीप सिंह, थाना प्रभारी आदर्श नगर बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें