फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे के बहाने 16.60 लाख ठगी में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदाबाद का रहने वाला है आरोपी, खाते में आए थे ठगों के 1.60 लाख रुपये
विज्ञापन

आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 16.60 लाख रुपये की ठगी में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हितेंद्र सिंह परमार गुजरात अहमदाबाद का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि हितेंद्र ने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को दिया था। इस खाते में ठगी के 1.60 लाख रुपये आए थे। आरोपी गुजरात के हिम्मतनगर में फाइनेंस कंपनी चलाता है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। इससे पहले चार आरोपियों को इस मामले में पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को यह शिकायत सेक्टर-35 इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। इसमें आरोप लगाया कि 20 मई को उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। मैसेज में एक कंपनी के जरिये निवेश करने पर मुनाफा दिलाने का दावा किया गया था। व्हाट्सएप पर ग्रुप एडमिन ने खुद को बजाज फाइनेंशियल सिक्योरिटीज लिमिटेड के सीईओ की सेक्रेटरी बताया। शिकायतकर्ता को निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर निवेश के लिए राजी किया गया। फिर एक एप डाउनलोड कराकर अलग-अलग बैंक खातों की डिटेल लेकर रुपये ट्रांसफर करने को कहने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार कुल 16.60 लाख रुपये निवेश करा लिए गए लेकिन रिफंड नहीं दिया गया। शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें