फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाना एनआईटी में तीन नामजद के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-23 इलाके में एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने यह आरोप पास के इलाके में रहने वाले देवदत्त नामक व्यक्ति पर लगाए हैं। आरोप है कि देवदत्त के परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पर मंगलवार को महिला थाना एनआईटी पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस को शिकायत देने वाली 33 साल की महिला ने शिकायत में यह वारदात अक्तूबर 2024 की बताई है। महिला के अनुसार वो 19 अक्तूबर 2024 को देवदत्त के घर कुछ काम से गई थी। आरोप है कि देवदत्त ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद होश संभाला तो महिला ने अपनी हालत देखी। महिला ने आरोपी का विरोध जताया तो उसके परिवार के अन्य लोगों ने महिला से मारपीट करते हुए मारने की धमकी दी। महिला ने अब लगभग एक साल बीतने पर मामले में शिकायत पुलिस को दी है। महिला थाना एनआईटी की टीम अब जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें