फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण बनाने के बहाने साढ़े छह लाख का सोना लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआईटी एक मार्केट स्थित जूलरी बनाने की दुकान पर काम करने वाला कारीगर साढ़े लाख रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली के करोलबाग निवासी अजित नेगी ने पुलिस को बताया कि वह एनआईटी एक मार्केट में सोने के जेवरात बनवाने का काम करता है। उन्होंने करीब दो महीने पहले अपनी दुकान पर पश्चिम बंगाल निवासी सैफुल नाम के युवक को कारीगर के रूप में रखा था। 9 सितंबर को उन्हें जेवर महल के नाम से दुकान चलाने वाले एक जूलर ने चूड़ी बनवाने के लिए कुछ आभूषण दिए थे। उन्होंने सैफुल को चूड़ी बनाने के लिए कहा था। अगले दिन आरोपी उन आभूषणों को लेकर फरार हो गया। दावा है कि उसकी कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें