फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ई-20 पेट्रोल पर जनता की राय जुटाएगी आप

विज्ञापन
विज्ञापन
9 अगस्त को बल्लभगढ़ में होगा राज्य स्तरीय टाउनहॉल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। केंद्र सरकार की ओर से ई-20 पेट्रोल को व्यापक स्तर पर लागू किए जाने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी 9 अगस्त को जिले में राज्य स्तरीय टाउनहॉल का आयोजन करेगी। कार्यक्रम रविवार दोपहर 12 बजे सेक्टर-3 स्थित जाट भवन, बल्लभगढ़ में होगा। इसमें वाहन मालिकों, विशेषज्ञों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की राय लेकर सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र फौजदार ने बताया कि बड़ी संख्या में वाहन मालिक ई-20 पेट्रोल के उपयोग, उसके वाहनों पर प्रभाव, बढ़ती लागत और उपलब्ध विकल्पों को लेकर अपनी चिंताएं जता रहे हैं। ऐसे में सरकार को जनता और विशेषज्ञों की राय सुननी चाहिए। कार्यक्रम में ई-20 पेट्रोल से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी और प्राप्त सुझावों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें