फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रॉयल हेरिटेज सोसाइटी में बीच में रुकी लिफ्ट, आधे घंटे तक फंसी रही महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसाइटी में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-70 स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी में बृहस्पतिवार शाम एक बार फिर लिफ्ट बीच रास्ते में रुक गई। घटना शाम करीब छह बजे की है। लिफ्ट में सवार महिला करीब आधे घंटे तक अंदर फंसी रही। सूचना मिलने पर सोसाइटी की रखरखाव टीम मौके पर पहुंची और प्रयास के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

लिफ्ट में फंसी महिला अंजू ने बताया कि अचानक लिफ्ट रुकने से वह काफी घबरा गई थीं। उनका कहना है कि सोसाइटी में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिससे निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन


अंजू के अनुसार, रखरखाव टीम ने जल्द ही लिफ्ट की तकनीकी खामियों को दूर करने और बिजली व्यवस्था में सुधार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि तय समय में समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो निवासी आगे की कार्रवाई पर विचार करेंगे।
विज्ञापन


निवासियों ने मांग की है कि लिफ्टों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें