फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की गुटबाजी आई सामने, निष्कासित कार्यकर्ता के घर पहुंचे सांसद सुशील गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। आम आदमी पार्टी (आप) में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। जिला अध्यक्ष ने संतोष यादव को हाल में ही पार्टी से निष्कासित कर दिया था। कार्यकर्ता के घर राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता संतोष पहुंचे। इससे पार्टी में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आप के जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि संतोष यादव को बीते दिनों पार्टी विरोधी गतिविधियों के बाहर निकाल दिया गया था। उन्होंने कहा कि डॉ. सुशील कुमार अपने व्यक्तिगत कारणों से संतोष कुमार के घर गए होंगे। संतोष अभी पार्टी से बाहर हैं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील कुमार गुप्ता बीती रात एनआईटी-86 विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संतोष यादव के निवास पर गए। वहीं, संतोष यादव ने कहा कि पार्टी में एनआईटी अध्यक्ष के पद से जिला अध्यक्ष से बहस होने के बाद खुद इस्तीफा दिया था। अफवाह फैलाने वाले अब शर्मिंदा है और माफी मांग चुके हैं।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की समीक्षा बैठक का आयोजन गुरुग्राम रोड स्थित जिला कार्यालय पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने की। जिसमें सभी जोन पदाधिकारी, जिला पदाधिकारियों ने शिरकत की। बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा के सह प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता, संगठन मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने संबोधित किया। इसमें हरियाणा में होने वाले निगम एवं पंचायत चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया और वार्ड वाइज चुनावों की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों से बातचीत की। वहीं, हरियाणा सह प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने पदाधिकारियों से सलाह कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। जल्द ही उम्मीदवारों के नामों को फाइनल करके तैयारी के लिए मैदान में उतार दिया जायेगा। इसमें फरीदाबाद जिला अध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना के अलावा, गुरुग्राम के जिला अध्यक्ष मुकेश डागर, साउथ जोन युवा अध्यक्ष धीरज राव, साउथ जोन सचिव बृजेश नागर, साउथ जोन महिला अध्यक्ष मंजू गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें