फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: झगड़े की शिकायत देकर लौट रहे युवक के पेट में सुआ व चाकू घोपा

Sat, 13 Apr 2024 11:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तिरखा कॉलोनी में दो युवकों ने एक वर्कशॉप संचालक के साथ की थी मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। तिरखा काॅलोनी में दो युवकों ने एक वर्कशॉप संचालक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित मामले की शिकायत करने पुलिस चौकी गया। इस बात से आरोपी इस कदर नाराज हो गए कि चौकी से निकलने के कुछ देर बाद दोबारा से वर्कशॉप संचालक को रोककर उसके पेट में बर्फ तोड़ने वाला सुआ और चाकू घोप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित आकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह घर के पास ही वर्कशाप चलाता है। दो दिन पहले उनके भाई वरुण का झगड़ा सुभनेष नाम के व्यक्ति से हो गया था। आकाश अपने भाई वरुण, उसके दोस्त बंटी और अपने पिता के साथ अग्रसेन चौकी से शिकायत देकर वापस आ रहे थे। रास्ते में सीही गेट के पास सुनभेष, रिंकू व भगत ने उनकी बाइक को रुकवा लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते आरोपियों ने आकाश और उसके भाई वरुण पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। सुभनेष ने आकाश के पेट में बर्फ तोड़ने वाला सुआ घोप दिया। भगत ने भी आकाश पर चाकू से हमला किया। आसपास के लोगों को आते देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें