फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रेहड़ी संचालक की हत्या मामले में साली, ससुर सहित तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर पर चोट मारकर की थी हत्या, दो दिन पहले सड़क किनारे मिला था शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ख्वाजा थाना क्षेत्र में रेहड़ी लगाने वाले जितेंद्र की हत्या मामले में पुलिस ने मृतक की साली व ससुर सहित तीन पर केस दर्ज किया है। दो दिन पहले पुलिस को जितेंद्र का शव सड़क किनारे पड़ा मिला था। उसके सिर पर चोट के निशान थे।
जितेंद्र के भाई अनुज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साली सवीता, ससुर किशाना और एक अन्य व्यक्ति रिजवान ने उसके भाई की हत्या की है। जितेंद्र मूलरूप से झांसी का रहने वाला था। पिछले कई साल से सेहतपुर में रह रहा था। वह सराय ख्वाजा में खाने पीने के सामान की रेहड़ी लगाता था। जितेंद्र की पत्नी का पिछले साल देहांत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज का आरोप है कि रिजवान और साली सविता का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात का जितेंद्र को पता लग गया। उसने कई बार साली सविता और अपने ससुर किशाना के सामने विरोध जताया था। उसने रिजवान को भी कई बार समझाया और सविता से दूर रहने की हिदायत दी थी। इस बात को लेकर रिजवान भी जितेंद्र से रंजिश रखने लगा था। पुलिस ने अनुज की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें