फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निजी बैंक की महिलाकर्मी का कार सवार बदमाशों ने किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सेंट्रल पुलिस ने युवती के पति सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नेशनल हाईवे स्थित हनुमान मंदिर के पास से एक निजी बैंक की महिलाकर्मी का कार सवार बदमाश अपहरण करके ले गए। थाना सेंट्रल पुलिस ने युवती के पति सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पति व पत्नी का कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। युवती अभी बरामद नहीं हो पाई है। कार सवार बदमाशों ने युवती के साथ जा रहे सहकर्मी के साथ मारपीट कर उसे भी घायल कर दिया। घटना शुक्रवार की शाम करीब सवा सात बजे बाटा मेट्रो स्टेशन के पास की बताई जा रही है।

सुभाष कॉलोनी निवासी शैलेष कुमार ने बताया कि उनकी बेटी मनीषा सेक्टर 16 स्थित एक निजी बैंक में नौकरी करती है। शुक्रवार की शाम ड्यूटी खत्म करके वह स्कूटी पर अपने सहयोगी हरीश के साथ घर वापस लौट रही थी। तभी बाटा मेट्रो स्टेशन हनुमान मंदिर के ठीक सामने एक कार में सवार चार बदमाश आए और स्कूटी को रोक लिया। जिसके बाद उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने जब बेटी को फोन किया तो उसने बताया कि होडल के भुलवाना गांव निवासी लखन उसे पिस्टल के बल पर अपहरण करके ले जा रहा है। वहीं उसके सहकर्मी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। इस हादसे में उनका साथी घायल हो गया। थाना सेंट्रल पुलिस ने मुख्य आरोपी लखन समेत चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो साल पहले की थी शादी
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि युवती मनीषा और लखन की आर्य समाज मंदिर गाजियाबाद में करीब दो साल पहले शादी हो चुकी है। दोनों ने लव मैरिज कर रखी है। अब दोनों का कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच 65 और क्राइम ब्रांच 48 कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें