फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन साल में रकम दोगुना करने का लालच देकर 44 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर 15 निवासी अधिवक्ता प्रमोद धनखड़ से 44 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पड़ोसियों ने उन्हें कपड़ा के व्यापार में पैसे लगाकर डबल मुनाफा कमाने का लालच दिया था। तीन साल के बाद जब पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। थाना सेंट्रल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 15 ए निवासी प्रमोद धनखड़ ने बताया कि आरोपी अन्नू ओहरी और यशविन ओहरी 15 साल से पडोसी हैं। उनके साथ अच्छे संबंध थे। आरोपियों का कपड़ों का अपना व्यापार है। फरीदाबाद व गुरुग्राम जैसे शहरों में बड़े बड़े मॉलों व मार्केट में ओहरी सन्स के नाम से कपड़ों के कई शोरूम हैं। ओहरी सन्स की प्रोपराइटर अन्नू ओहरी खुद हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सेक्टर 20 बी में एक जमीन थी। उसे सरकार ने एक्वायर कर ली थी। उस जमीन के बदलने में उनको लाखों रुपये मिले थे। इसके बारे में आरोपियों को पता था। जुलाई 2021 में अन्नू ओहरी, विक्रम ओहरी व यशविन ओहरी उनके घर आए और कहा कि कपड़ों के व्यापार में बहुत बचत है। अगर आप अगले तीन साल तक हमें 55 लाख रुपये दे देते है तो वह उनको तीन साल बाद डबल करके देगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह उनकी बातों में आ गए और आरोपियों को 44 लाख रुपये दे दिए। जनवरी 25 में विक्रम ओहरी की मृत्यु हो गई थी। तीन साल बीत जाने के बाद जब आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो आरोपी आना कानी करने लगे। काफी समय बीत जाने के बाद जब आरोपियों से पैसों मांग तो उन्होंने झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें