फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीच शहर में हो चुका है दर्दनाक हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बुधवार रात एनआईटी-3 में कार सवार युवकों ने जमकर कोहराम मचाया था। आरोपियों ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। उछलकर सड़क पर गिरी महिला का सिर कुचलते हुए पति को स्कूटी समेत घसीटते हुए ले गए। भागते हुए आरोपियों ने एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी और बीके चौक गोल चक्कर में टकरा गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका देखकर फरार हो गए थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया था। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन

एनआईटी-एक बी ब्लॉक निवासी मनोज खत्री ने पुलिस को बताया उनकी दूध की डेयरी है। बुधवार शाम वह पत्नी अन्नू खत्री (52) के साथ स्कूटी पर सवार होकर एनआईटी-पांच में अपने रिश्तेदार के घर गए थे। देर रात करीब एक बजे लौटते समय एनआईटी-चार-पांच चौक के पास एक तेज रफ्तार कार पीछे से आई और स्कूटी को टक्कर मार दी थी। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि महिला अन्नू खत्री उछलकर सड़क पर जा गिरीं। आरोपी कार चालक ने महिला के सिर को पहिये से कुचल दिया। इसके बाद आरोपी स्कूटी समेत मनोज को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गए। इससे पहले मनोज खुद को संभाल पाते कार चालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें