फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहर में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली से पहले निगम की ओर से अस्थायी रूप से अभियान रोका गया था
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर निगम अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर जल्द पूरे शहर में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। निगम का लक्ष्य मुख्य बाजारों, सड़कों और नालों के ऊपर किए गए अवैध कब्जों को पूरी तरह हटाना है ताकि शहर की यातायात व्यवस्था और जल निकासी प्रणाली सुचारू हो सके।

निगम सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ हफ्तों से रेलवे रोड, एनआईटी बस स्टैंड, ओल्ड फरीदाबाद मार्केट, बड़खल रोड, बाटा चौक, ओल्ड थाना रोड, भगत सिंह चौक और बल्लभगढ़ बाजार जैसे इलाकों में अतिक्रमण की समस्या सबसे अधिक है। दिवाली से पहले निगम की ओर से अस्थायी रूप से अभियान रोका गया था ताकि त्योहार के दौरान व्यापारी वर्ग को असुविधा न हो। अब इन सभी इलाकों में फिर से सख्त कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों ने बताया कि रेलवे रोड क्षेत्र में अतिक्रमण कारियों को पहले ही नोटिस जारी किया गया था। स्थानीय लोगों की मांग पर दिवाली तक मोहलत दी गई थी। अब समय सीमा खत्म हो चुकी है। अब सड़क से अतिक्रमण हटाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ मकान व दुकानों के कागजात भी निगम के पास जमा करवाए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि बार-बार चेतावनी के बावजूद कई लोग सड़क और नालों पर कब्जा किए बैठे हैं। इससे न केवल जाम की स्थिति बनती है बल्कि जलभराव की समस्या भी बढ़ जाती है। निगम ने तय किया है कि अगले मानसून से पहले नालों के ऊपर बने सभी अवैध निर्माणों को हटाया जाएगा ताकि जल निकासी बाधित न हो।
विज्ञापन



दिवाली बीत चुकी है अब निगम की टीमें सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाएंगी। - निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें