फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बच्चों के अश्लील वीडियो डालकर बढ़ा रहा था फाॅलोवर, गिरफ्तार

Fri, 14 Jun 2024 10:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग दिल्ली की शिकायत के बाद डीसीपी साइबर क्राइम ने जांच कर किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सोशल मीडिया पर लाइक और फाॅलोवर बढ़ाने की ऐसी सनक एक आरोपी में जागी कि बच्चों की अश्लील वीडियो अपने अलग-अलग एकाउंटों में डालने लगा। बच्चों की लगातार अश्लील वीडियो और फोटो आरोपी के सोशल मीडिया आईडी पर डाले जाने पर किसी ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) में की। जांच में पता चला कि यह युवक फरीदाबाद में रहकर यह गोरखधंधा चला रहा है। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने मामले का सज्ञान लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया।


राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग दिल्ली में किसी ने शिकायत दी कि एक व्यक्ति के सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर बच्चों की अश्लील वीडियो लगातार अपलोड की जा रही हैं। दिल्ली में इस मामले की जांच शुरू हुई तो फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र से यह वारदात होना सामने आई। जांच को दिल्ली से फरीदाबाद कमिश्नरेट में भेजा गया। इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी साइबर क्राइम जसलीन कौर को जिम्मा सौंपा। डीसीपी ने एनआईटी साइबर थाना की एक टीम गठित की। टीम ने एनआईटी क्षेत्र से करन नाम के युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में वारदात में प्रयोग मोबाइल व सिम बरामद की गई है। आरोपी सोशल मीडिया पर रील बनाता है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया का सतर्क रहकर करें उपयोग

आजकल के दौर में ज्यादातर लोग मनोरंजन के लिए इंस्टाग्राम, युट्यूब, फेसबुक इत्यादि पर रील बनाकर अपलोड करते हैं। वह अपने फॉलोवर बढ़ाने के लिए अनेक तरीके अपनाते हैं। कुछ आपराधिक किस्म के लोग बच्चों का गलत तरीके से रील बनाने में उपयोग करते हैं। ऐसे ही एक आरोपी करन ने भी कुछ (8-14 साल) बच्चों से अश्लील बात कहलवाकर वीडियो बनाकर अपने एकाउंट को प्रमोट करने व फाॅलोवर्स बढ़ाने के लिए रील बनाई है। पुलिस की अभिभावकों से अपील है कि वह अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें ताकि बच्चों को साइबर क्राइम से संबंधित अपराधों से दूर रखा जा सके।
- राकेश कुमार आर्य, पुलिस आयुक्त फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें