फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छांयसा मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का सीसीयू वार्ड बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जल्द ही मरीजों को सीसीयू (क्रिटिकल केयर यूनिट) की सुविधा दी जाएगी। मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का सीसीयू वार्ड बनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी बजट के दौरान प्रदेश के सभी जिलों के अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का सीसीयू वार्ड बनाने पर विशेष जोर दिया था। उसके तहत अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सीसीयू वार्ड बनाने का फैसला लिया गया है। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और मेडिकल के छात्रों को अच्छा ज्ञान देने के उद्देश्य के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन


श्री अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज में 200 से अधिक स्टाफ नर्स कार्यरत हैं। कॉलेज में डिजिटल एक्सरे की सुविधा रोगियों को दी जा रही है। इसके अलावा पीपीपी मोड पर अल्ट्रासाउंड मशीन और सीटी-एमआरआई मशीनें हैं। जल्द चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। यहां पर आने वाले रोगियों की यह सभी जांचें बिल्कुल निशुल्क होंगी। इसके अलावा ओपीडी, इमरजेंसी और जनरल वार्ड में रोगियों का उपचार भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


वर्जन

सीसीयू की योजना लंबित चल रही थी। अब उसे सरकार की ओर से मंजूरी मिल गई है। आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य संबंधी सुविधा बेहतर होगी। 50 बेड का सीसीयू वार्ड बनाया जाना है। इसको लेकर चिकित्सकों की नियुक्ति भी की जाएगी। - डॉ. बीएम वशिष्ठ, निदेशक, श्री अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें