फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डेढ़ महीने बाद पटरी पर लौटीं 9 ईएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकल ट्रेनें शुरू होने से नौकरी पेशा लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए लिया गया ब्लॉक खत्म, त्योहारों के दौरान आमजनों को नहीं आएगी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्य के चलते प्रभावित रेल सेवाएं 15 अक्तूबर को ब्लॉक समाप्त होने के बाद बहाल हो गईं। विकास कार्यों के चलते 9 ईएमयू ट्रेनों का संचालन रोका गया था, जिन्हें दोबारा शुरू कर दिया गया है। एक सितंबर से 15 अक्तूबर तक पावर और यातायात ब्लॉक पर काम किया गया, जो अब पूरा हो चुका है।

फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से ईएमयू और मेमू ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू हो गई है। इससे दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल और गाजियाबाद के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। अब रोजाना सफर करने वाले नौकरी पेशा यात्रियों को सबसे ज्यादा राहत मिली है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 64908 शकूरबस्ती से बल्लभगढ़, 64071 बल्लभगढ़ से शकूरबस्ती, 64052 गाजियाबाद से पलवल, 64057 पलवल से गाजियाबाद, (64013, 64012, 64015) पलवल से शकूरबस्ती और 64078 व 64076 नई दिल्ली से पलवल के बीच चलती हैं। इन मार्गों पर नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और अन्य दैनिक यात्रियों की आवाजाही रहती है। परिचालन बहाल होने के बाद भी कुछ ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बस और निजी वाहनों पर निर्भरता होगी कम

लोकल ट्रेनों के प्रभावित रहने से यात्रियों को बसों और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा था। अब रेल सेवाएं बहाल होने से समय और किराये की बचत होने की उम्मीद है। त्योहारों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में खरीदारी करने और घर जाने वाले यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि आगामी त्योहारी सीजन में दिल्ली-एनसीआर और पलवल रूट के दैनिक यात्रियों व घर जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें