फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महागौरी की आराधना में डूबा शहर, दुर्गा पंडालों में गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
अष्टमी पर धुनुचि नृत्य बना आकर्षण, घरों और मंदिरों में हुआ कन्या पूजन
विज्ञापन

महानवमी के आयोजनों की तैयारी तेज

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को शहर के दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों में श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालु पंडालों में पहुंचने लगे। पूजा, पुष्पांजलि और आरती के बाद भक्तों ने मां का गुणगान किया। वहीं, बंगाली परंपरा के अनुरूप ढाक की थाप पर धुनुचि नृत्य ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कई स्थानों पर भंडारे लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

सेक्टर-16 स्थित फरीदाबाद कालीबाड़ी, प्रवासी सम्मेलनी समिति और दुर्गा बाड़ी के दुर्गा पूजा पंडालों में विशेष रौनक रही। रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट के बीच श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने धुनुचि नृत्य के माध्यम से मां की आराधना की। शाम को संध्या आरती और भजन-कीर्तन में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बच्चों और महिलाओं ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या पूजन कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

अष्टमी पर शहर के कई घरों में कन्या पूजन कर नवरात्र का उद्यापन किया गया। लोगों ने छोटी कन्याओं को घर बुलाकर उनके चरण धोए और हलवा, पूरी व चने का प्रसाद खिलाया। इसके बाद उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। महारानी वैष्णो देवी मंदिर, काली मंदिर सहित अन्य मंदिरों के बाहर भी लोगों ने कन्याओं को प्रसाद और उपहार दिए। दुर्गा उत्सव के आयोजकों की ओर से पूजा-पाठ के साथ भंडारों का भी आयोजन किया जा रहा है। यहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें