फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-बाइक पर सब्सिडी का झांसा देकर 87 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। साइबर जालसाजों ने ई-बाइक पर सब्सिडी का झांसा देकर एक युवक से 87 हजार रुपये ठग लिए। गांव गोठड़ा मोहब्ताबाद निवासी राहुल की शिकायत पर धौज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राहुल घरों में सजावट का काम करता है। उसे ई-बाइक की जरूरत थी। 13 दिसंबर 2021 को बाइक खरीदने के लिए उसने एक वेबसाइट खोली थी। उसके पास ई-बाइक बुक करने के लिए एक लिंक आया। उस पर क्लिक करने पर आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पेन कार्ड, ई-मेल जैसी जानकारियां मांगी गईं। अगले दिन उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि ई-बाइक की कीमत 1.19 लाख रुपये है। आज ही बुक करने पर 32 हजार रुपये सब्सिडी मिलेगी। इसके बाद बैंक अकाउंट की जानकारी आई। उसने बैंक अकाउंट में ई-बैंकिंग से 87 हजार रुपये जमा करा दिए। कई दिन बाद भी ई-बाइक नहीं आने पर उसे ठगी का अहसास हुआ। मामले की जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें