फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्ले स्कूल बनेंगे जिले के 40 आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले के 40 आंगनबाड़ी केंद्रों को अब प्ले स्कूल में बदला जाएगा। इसको लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारियों को चार दिवसीय प्रशिक्षण स्थानीय बालभवन में दिया गया। इससे पहले भी 15 दिन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश में सरकार द्वारा 4000 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों में बदला जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पहले ही यह घोषणा की जा चुकी है और अब इसका क्रियान्वयन बेहतर तरीके से किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ व सुपरवाइजर को नौ से 12 अगस्त तक 40 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में बदलने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। इसका निरीक्षण सीएमजीजीए करण कपूर द्वारा भी किया गया।
जिला महिला एवं बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी अनीता शर्मा ने बताया कि जिले के सभी सीडीपीओ व सुपरवाइजर को आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में बदलने के लिए पहले 15 दिन का प्रशिक्षण दिया गया था। अब दोबारा चार दिन का प्रशिक्षण दिया गया हे। इस मौके पर सीडीपीओ शकुंतला रखेजा, मीनाक्षी, मीरा, अनीता गाबा, मंजू, मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार, रेनू चौधरी, आशा कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें