फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की बट से हमला कर व्यापारी से 35 हजार रुपये लूटे-

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने सोमवार की रात तिगांव रोड पर एक व्यापारी को तमंचे की बट से हमला कर 35 हजार रुपये लूट लिए। व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर अग्रसेन चौकी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शिव कॉलोनी के रहने वाले राजेंद्र ने बताया कि तिगांव रोड पर कोल्ड ड्रिंक की थोक की दुकान है। सोमवार की रात करीब नौ बजे घर जाने के लिए गल्ले से 35 हजार रुपये बैग में रख रहे थे। इसी दौरान दो युवक दुकान पर पहुंचे और तमंचा निकालकर रुपये देने के लिए धमकाने लगे। जब उन्होंने रुपये से भरा बैग देने से मना किया तो बदमाशों ने उन पर तमंचे की बट से सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गये। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए लेेकिन पांचों बदमाश भाग गए। वारदात की जानकारी मिलते ही अग्रसेन चौकी प्रभारी और सिटी थाना प्रभारी सुदीप सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
दुकानदारों में खौफ
बल्लभगढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ऐसे लगाता हैं कि उन्हें पुलिस को थोड़ा भी खौफ नहीं है। बदमाश चार दिन में तीन वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इससे दुकानदारों में खौफ है। उनका कहना हैं कि पुलिस को इसे लेकर कदम उठाना चाहिए। जिससे ऐसी वारदात को रोका जा सके। अब लोगों को दुकान आने-जाने में डर लग रहा है। अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

पहले भी हुए प्रयास
24 जुलाई-: सिही गेट इलाके में व्यापारी से बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट का प्रयास किया।
26 जुलाई-: मेन बाजार में किराना व्यापारी से तमंचा दिखाकर लूट का प्रयास किया गया। व्यापारी की हिम्मत देखकर बदमाश भाग गया
पीड़ित व्यापारी का रात में उपचार करा दिया गया है। व्यापारी की हालत अब ठीक है। शिकायत के आधार पर पांच बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। लोगों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी फुटेज लगाने चाहिए।
विज्ञापन

- सुदीप कुमार, सिटी थाना प्रभारी बल्लभगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें