फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 नए संक्रमित, 9 लोग स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
34 नए संक्रमित, 9 लोग स्वस्थ
विज्ञापन

फरीदाबाद। नए कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। मंगलवार को जिले में 34 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की। इसी के साथ नौ मरीज भी कोरोना को मात देने में सफल रहे। वहीं, बीते 24 घंटों में किसी भी कोरोना संक्रमित की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 45894 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 450265 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 408 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में कोरोना के 221 एक्टिव केस हैं। इनमें से 169 होम आइसोलेशन में हैं और 52 अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पतालों में भर्ती 13 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसमें से सात वेंटिलेटर पर हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान जिले में कोरोना जांच के लिए 2975 नमूने लिए गए हैं। 1673 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक कुल 4 70 375 नमूने लिए जा चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें