एक सप्ताह में दर्ज 15 मामले दर्ज, 32 आरोपी गिरफ्तार कर साढे 14 लाख रुपये किए बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में साइबर थाना पुलिस ने एक सप्ताह में साइबर ठगी के 15 मामले दर्ज कर 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष, बजरंग उर्फ बिज्जू, नितिन और राजेंद्र के साथ अन्य 28 आरोपी शामिल हैं। आरोपियों से करीब साढे 14 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 676 शिकायतों का निस्तारण करते हुए करीब 1.13 करोड़ रुपये लोगों को रिफंड किए और करीब 23 लाख रुपये बैंक खातों में सीज कराए गए। सभी को दिल्ली एनसीआर, यूपी अन्य स्थानों से गिरफ्तार किया है।
शहर में साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे है। शहर के अलग-अलग साइबर थानों में पिछले एक सप्ताह में 15 मुकदमें दर्ज हुए। मामले में 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के पूछताछ में सामने आया कि आरोपी किसी अंजान नंबर से लोगों को कॉल करके अपने आप को पुलिस अधिकारी बताते थे। लोगों से उनके आधार कार्ड पर कोई भी गैर कानूनी सामान पार्सल हुआ है इसकी जानकारी देते थे। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति कॉल करके स्वयं को किसी भी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताता थे। कॉल पर पार्सल के संबंध में लोगों को शिकायत दर्ज होने के बारे में बताकर लोगों को डराते थे। लोगों के डरने के बाद वह केस को रफा दफा करने के लिए पैसों की मांग करते थे। लोग डर की वजह से उनके खाते में पैसे डाल देते थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
धंनजय