फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगला एंक्लेव में प्रदूषण फैलाने पर 25 फैक्टियां सील

विज्ञापन
फैक्ट्री सील करते एचएसपीसीबी की टीम । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने बुधवार को नंगला एंक्लेव में प्रदूषण की रोकथाम के लिए कोई व्यवस्था न होने पर 25 फैक्टियों पर कार्रवाई की। विभागीय टीम ने इन सभी कंपनियों को सील कर दिया। इस दौरान बिजली निगम के अधिकारी के साथ काफी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एचएसपीसीबी के एसडीओ ओमबीर बाजवान ने बताया कि इन फैक्टियों को सील करने के लिए मुख्यालय की ओर से आदेश दिया गया था। इस बाबत बुधवार को इनके खिलाफ कार्रवाई की गई। ऐसे में बिजली निगम के साथ डबुआ थाने के पुलिस कर्मियों को भी टीम में शामिल किया गया। सुबह करीब 10 बजे से कार्रवाई शुरू की गई। शाम तक 25 फैक्टियों को सील किया गया। उन्होंने बताया कि इनमें गुटखे के खाली पाउच, केबल आदि को जलाकर एल्युमिनियम निकाला जा रहा था। इस एल्युमिनियम को भट्टी में पिघलाकर उसकी सिल्ली बनाई जा रही थी। फिर उसे बाजार में खुले में बेचा जा रहा था। इससे खरीदार एल्युमिनियम के बर्तन आदि बनाने का काम करते थे। इन फैक्टियों में न तो प्रदूषण की रोकथाम के लिए कोई व्यवस्था थी और न ही किसी प्रकार का संयंत्र लगाया गया था। किसी के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी भी नहीं थी। ऐसे में शिकायत मिलने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
काटे गए सभी के बिजली कनेक्शन
एसडीओ ओमबीर के अनुसार, बिजली निगम के कर्मचारियों ने सभी फैक्टियों के कनेक्शन काट दिए। साथ ही इनका मीटर उतारा गया। फिलहाल मीटर किसके नाम पर था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से अभियान तेज कर दिया गया है। सीलिंग के दौरान सभी फैक्टरी के मालिक मौके से फरार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें