फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्विमिंग पूल में डूबकर 24 साल के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। पल्ला थाना इलाके के गांव तिलपत इलाके में बने स्विमिंग पूल में डूबकर एक 24 साल के युवक की मौत हो गई। युवक अपने आठ दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में गए थे। पुलिस ने युवक की मां की शिकायत पर पूल संचालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक की पहचान सेक्टर-31 स्थित गुरुद्वारा बाबा अमर दास निवासी हन्नी के रूप में हुई है। हन्नी के माता-पिता गुरुद्वारे में ही ग्रंथी और सेवादार हैं। हन्नी के बड़े भाई के साले बलविंदर सिंह ने बताया कि हन्नी को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। उसका काफी दिनों से इलाज भी चल रहा था। बुधवार दोपहर हन्नी अपने कुछ दोस्तों के साथ तिलपत स्थित एक स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। इसी दौरान हन्नी स्विमिंग पूल में डूब गए। आनन-फानन में उनके दोस्त हन्नी को क्यूआरजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एएसआई धर्मपाल ने बताया कि हन्नी के साथ गए प्रियांशु, मनोज व अन्य पांच लड़कों से पूछताछ की गई है। जांच में पता लगा हन्नी को नहाते समय दौरा आ गया था। किसी की नजर उसपर नहीं पड़ी और वह पूल में डूब गया। पूल में नहा रहे एक अन्य युवक का पैर हन्नी को लगा तो मामले का पता लगा। स्विमिंग पूल में लगे सीसीटीवी की जांच की गई है। हन्नी के डूबने के दौरान उसके आसपास कोई नहीं नहा रहा था।


अवैध रूप से चल रहा था पूल, पूरे नहीं थे सुरक्षा मानक

पुलिस की जांच में सामने आया है पूल संचालक के पास इसे चलाने के सभी वैध दस्तावेज नहीं थे। पूल में सुरक्षा मानक भी पूरे नहीं किए गए थे। यदि वहां सुरक्षा गार्ड होते तो हन्नी को दौरा पड़ने के दौरान डूबने से बचाया जा सकता था। पूल की गहराई करीब छह फीट थी और हन्नी की लंबाई इससे कम थी। पूल में हवा भरे टायर आदि भी नहीं थे, ताकि डूबते समय कोई अपना बचाव कर सके।
विज्ञापन

-
नहीं जानता था तैरना

पुलिस से बातचीत में हन्नी की मां सुमित्रा ने बताया कि हन्नी तैरना नहीं जानता था। ऐसे में वह कैसे तैराकी करने के लिए पूल चला गया यह जांच का विषय है।
-
हन्नी की मां सुमित्रा की शिकायत पर पूल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को मौके पर पूल संचालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। मामले की जांच की जा रही है। - समीर सिंह, थाना पल्ला प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें