फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में 21 वाहन चोरी, ऐसी है शहर में पुलिस की सख्ती, अलग-अलग थाना इलाके से 19 बाइक और दो कार ले उड़े चोर

विज्ञापन
21 vehicles stolen in seven days, such is the strictness of the police in the city
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में कुछ दिनों की सख्ती के बाद वाहन चोर दोबारा से सक्रिय हो गए हैं। पिछले सात दिनों में शहर से 21 वाहन चोरी हो चुके हैं। इनमें 19 बाइक और दो कार शामिल हैं। अलग अलग क्राइम ब्रांच ने पिछले दिनों कुछ वाहन चोरों को पकड़ कर जेल भेजा था। कुछ दिनों की शांति के बाद वाहन चोर दोबारा से सक्रिय हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डबुआ कॉलोनी निवासी हरिकेश ने बताया कि आठ दिसंबर को वह लेवर वैली पार्क में घूमने गया था। उन्होंने अपनी बाइक पार्क के बाहर खड़ी की थी। जब वह वापिस आए तो बाइक चोरी हो चुकी थी। आरोप है कि पुलिस ने 11 दिन बाद मामला दर्ज किया है। शिव दुर्गा विहार निवासी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने 17 दिसंबर को अपने घर के बाहर बाइक खड़ी की थी। शाम पांच बजे उनकी बाइक चोरी हो चुकी थी। पल्ला निवासी गौरव सिंह ने बताया कि वे 18 दिसंबर को सेक्टर-31 टाउन पार्क गए थे। उन्होंने गेट पर बाइक खड़ी की थी। कुछ मिनट में ही उनकी बाइक चोरी हो चुकी थी। मेवला महाराजपुर निवासी योगेंद्र कुमार ने अपनी होंडा सिटी कार घर के बाहर 11 दिसंबर की रात को खड़ी की थी। सुबह बाहर कार नहीं मिली। इसी तरह शहर के अन्य थाना इलाके से चोर बाइक और कार ले गये हैं।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना है कि सभी थाना प्रभारियों को पुलिस आयुक्त ने रात्रि गश्त के आदेश दे रखे हैं। सभी क्राइम ब्रांच वाहन चोरों की धर पकड़ में लगी हुई हैं। पिछले कई दिनों से लगातार वाहन चोरों को पकड़ा गया है, चोरी के वाहन भी बरामद हुए हैं। अन्य मामलों को भी जल्द सुलझा लिया जाएगा। लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। लोग कार में हैंडल के साथ ही गियर लॉक व एंटी थेफ्ट सायरन जैसे फीचर जरूर लगवाएं। बाइक सवार भी सुरक्षित जगह देखकर या अधिकृत पार्किंग में वाहन को खड़ा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें