ट्रांसफार्मर फुंकने से 20 घंटे बत्ती गुल
- डबुआ कॉलोनी डी ब्लॉक में परेशानी, पेयजल सप्लाई भी बाधित हुई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बिजली कटौती से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों में रोजाना घंटों बिजली कट लग रहे है। सोमवार को डबुआ कॉलोनी के डी ब्लॉक में करीब 20 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते पूरे दिन लोग गर्मी से जूझते रहे। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की ओर से केवल जल्द सुधार का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन उसका कोई असर देखने को नहीं मिलता है।
कॉलोनीवासियों ने बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे अचानक बिजली चली गई। कुछ देर लोगों ने बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार किया किया। काफी देर बाद भी बिजली नहीं आने पर बिजली विभाग के शिकायत केंद्रों पर फोन किया। यहां पहले तो किसी कर्मचारी ने फोन नहीं उठाया। काफी देर बाद एक कर्मचारी ने फोन उठाया तो उसने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण बिजली गई है। लाइनमैन को ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए भेजा गया है। उन्होंने जल्द सप्ई बहाल होने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद पूरी रात लाइट नहीं आई। बिजली न होने से घरों में लगे इनवर्टरों ने भी कुछ देर में जवाब दे दिया। इससे रातभर लोग गर्मी से जूझते रहे। सोमवार सुबह भी बिजली नहीं आने से इलाके में पेयजल आपूर्ति ठप रही है। कॉलोनी निवासी सीमा ने बताया कि बिजली न होने से लोगों पानी नहीं भर पाए। निजी स्तर पर टैंकर मंगाकर काम चलाना पड़ा।
वर्जन
डबुआ कॉलोनी डी ब्लॉक में रविवार रात ट्रांसफार्मर में फुंक गया। सूचना मिलते ही इसे तुरंत ठीक करवाने के आदेश दिए गए।
- संगीता दूबे - एसडीओ एनआईटी दो नंबर
लोगों से बातचीत
कॉलोनी में दो दिन से बिजली कट की दिक्कत ज्यादा है। रविवार रात 8 बजे गई बिजली गई सोमवार दोपहर तक नहीं आई है। रोजाना के बिजली कट से बहुत परेशान है। सीमा
- डबुआ कॉलोनी
बिजली आपूर्ति ठीक नहीं मिलने के कारण घर में लगा इनर्वटर भी ठीक से चार्ज नहीं होता है। बिजली नहीं होने से रात छत पर जाग कर काटनी पड़ रही है।
- प्रभू दयाल, डबुआ कॉलोनी
पिछले कुछ दिनों में कॉलोनी में फॉल्ट की समस्या काफी बढ़ गई है। इनमें सुधार की ओर कोई ध्यान दिया नहीं जा रहा है। अधिकारी बिजली सुधार के बड़े बड़े दावे करते है मगर होता कुछ नहीं है।
- वीरेंद्र- डबुआ
बिजली जाने से शिकायत केंद्रों पर कोई सुनवाई नहीं होती है। दिन में एक बार कर्मचारी फोन उठा भी लेते है रात को जब तक 10 बार करने पर भी कोई फोन नहीं उठाता।
- तनुज गुप्ता, डबुआ कॉलोनी