फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में खूनी खेल: पहले इशान को बाहर बुलाया, फिर 20 लड़कों ने मिलकर सीने पर किए कई वार; मां ने बताई सच्चाई

Thu, 11 May 2023 09:52 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

गांव गाजीपुर में मस्जिद के पास करीब 20 युवकों ने मिलकर नाबालिग युवक पर चाकू से सिलसिलेवार हमला कर दिया। लोगों ने बताया कि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव गाजीपुर में मस्जिद के पास पुरानी रंजिश के चलते करीब 20 युवकों ने मिलकर 17 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मृतक अपनी मां और तीन भाईयों के साथ त्यागी मार्केट में रहता था और पढ़ाई छोड़ चुका था। घर पर ही रहता था। आसपास के लोगों ने बताया कि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। फिलहाल, हत्या का स्पष्ट कारण नहीं पता चला है।

विज्ञापन

मां सकीना ने पुलिस को दिया बयान
मां सकीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि युवक किसी बात को लेकर इशान के साथ रंजिश रखे हुए थे। वह फैक्ट्री में नौकरी करती है। बुधवार को वह फैक्ट्री में थी। शाम करीब सात बजे इशान ने ही फोन करके उसे घर आने को कहा था। जब वह घर पहुंची तो थोड़ी दूरी पर भीड़ लगी हुई थी। वहीं इशान खून से लथपथ पड़ा था। 
विज्ञापन

इशान को गली में बुलाकर चाकूओं से गोद डाला
इसके बाद उसे तुरंत ही बीके अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि 15-20 लड़के एकत्र होकर आए थे। उन्होंने इशान को गली में घेर लिया और चाकुओं से उसके सीने पर कई वार करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हमलवार फरार हो गए। सकीना का कहना है कि लोग खड़े देखते रहे, लेकिन किसी ने उसके बेटे को नहीं बचाया। करीब डेढ़ महीने पहले भी इन्हीं युवकों ने इशान को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा था। तब वह शिकायत लेकर थाने गई थी, मगर किसी ने उसकी सुनवाई नहीं की। डबुआ थाना प्रभारी श्रीभगवान ने कहा है कि मृतक के परिजनों ने अंकित, अभिषेक, सुंदर सहित अन्य के नाम बताए हैं। सभी डबुआ के रहने वाले हैं। केस दर्ज कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें