निर्मोही अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बुंदेलखंड पीठाधीश्वर सन्त सीताराम दास के अनुसार सनातनी विवाह के लिए गौशाला अधिक पवित्र कोई विवाहस्थल नहीं हो सकता। गुरुवार को मधु गुप्ता एव चमन प्रकाश गुप्ता ने अपने सुपुत्र अमित गुप्ता व निधि गुप्ता से गाेमाता को साक्षी मान कर फेरे दिलवाए।
ट्रस्ट के संचालक रूपेश यादव ने बताया कि विवाह में पधारने वाले मेहमानों ने गोवंश को गो-ग्रास व गुड़ खिलाकर वर-वधु के सुखद-सफल वैवाहिक जीवन के लिए कामना की। इस दौरान जिसकी नजर पड़ी वह खुद को इस शादी को संपन्न होता देखने से रोक न पाया।