फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय टीम में चयन के नाम पर क्रिकेटर से ठगे 15 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम में चयन कराने के नाम पर एक क्रिकेटर से 15 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पैसे लेने के बाद भी पीड़ित का किसी भी क्रिकेट टीम में चयन नहीं हुआ। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आदर्श नगर निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह 10 साल से क्रिकेट खेल रहा है। प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कई मैच खेला चुका है। 2018 में फरीदाबाद में एक क्रिकेट टूर्नामेंट में उसकी मुलाकात अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी विजय कुमार शर्मा और येब लाला से हुई। दोनों ने अपनी पहुंच के जरिये भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा होने वाले राष्ट्रीय व विभिन्न टूर्नामेंट में चयन कराने के नाम पर 15 लाख रुपये की मांग की। राजेंद्र ने बताया कि पैसे के अलावा जरूरी दस्तावेज, एक स्कूटी, एक लैपटॉप व एलईडी भी दी थी। सभी मांगों को पूरा करने के बावजूद 2018 से लेकर 2021 तक एक भी मैच (जोकि बीसीसीआई द्वारा आयोजित किए जाते है) नहीं खेल पाया।
पीड़ित के अनुसार सभी प्रकार के टेस्ट पास करने के बाद भी उनका नाम चयनित खिलाड़ियों में नहीं डाला गया, जिसकी वजह से तीन साल खराब हो गए। इस दौरान कई बार अरुणाचल प्रदेश भी अपने परिवार के साथ गया, लेकिन दोनों आरोपियों ने चयन नहीं कराया। आरोपी अब पैसे भी नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि बहन के जेवर भी गिरवी रख दिए थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। अरुणाचल क्रिकेट एसोसिएशन से भी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें