फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 14 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर चार पटेल नगर निवासी एक महिला को निजी कंपनी में नौकरी का झांसा देकर युवक ने 14 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने उसे एक कंपनी के पास बुलाया और फोटो प्रिंट करने की बात कहकर पैसे लेकर चंपत हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला बलिया निवासी रीता यादव ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-4 में किराये पर अपने पति व बच्चे के साथ रहती है। शुक्रवार को वह नौकरी की तलाश में सेक्टर चार गई थी। जहां उसे मनोज झा नाम का एक युवक मिला। युवक ने उसे एक निजी कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही। आरोपी ने कहा कि इसके लिए 14 हजार का खर्च आएगा। उसने महिला को अपना नंबर देकर शनिवार को पैसे के साथ बुलाया। पीड़िता पैसे लेकर शनिवार को सोहना रोड पर पहुंच गई।
आरोपी उसे अपनी स्कूटी पर लेकर सोहना बस स्टैंड गया और उसे एक ऑफिस के बाहर रुकने को कहा। युवक कार्यालय के अंदर गया और कुछ देर बाद बाहर आकर महिला को सेक्टर-24 में नौकरी लगवाने की बात कहकर उससे रकम ले ली। इसके बाद आरोपी ने अपने मोबाइल में महिला की एक फोटो खींची और उसका प्रिंट निकलवाने की बात कहकर चला गया। महिला ने उसका कई घंटे तक इंतजार किया। उसके वापस नहीं आने पर उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। मुजेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें