फरीदाबाद। जिले में रविवार को कोरोना के 122 नए मामले मिले। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य विभाग ने की। इस दौरान 52 मरीज स्वस्थ हुए। साथ ही 18 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए। विभाग की ओर से इस दौरान 652 लोगों की जांच की गई। वहीं, पूर्व में की गई 1563 लोगों की जांच अभी लंबित है। विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार एनआईटी, सेक्टर-9, सेक्टर-78, सेक्टर-88, सेक्टर 87, 85,15, 16, 12, 31, 30, 46, 21, 45, 48 से नए मामलों की पुष्टि की गई।
इस दौरान ग्रीन फील्ड कॉलोनी से भी नए मामलों की पुष्टि की गई। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि मौजूदा समय में सभी मामले शहरी क्षेत्र से ही आ रहे हैं। वर्तमान में कोरोना के 100 जांच सैंपल में से आठ में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। रिकवरी दर घटकर 98.93 प्रतिशत हो गई है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में 18 मरीज ऐसे हैं जो अस्पताल में भर्ती हैं। इसमें से एक मरीज वेंटिलेटर पर उपचाराधीन है। ब्यूरो