फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: दुष्कर्म के आरोपी ने अदालत की छठी मंजिल से कूदकर जान दी, सूरज के परिजनों के गंभीर आरोप

Sun, 01 May 2022 10:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में शनिवार को दुष्कर्म के आरोपी ने आत्महत्या कर ली। 
एक युवक माता-पिता के साथ छठी मंजिल पर स्थित अदालत में पेशी पर आया था। सुनवाई के बाद सूरज कोर्ट से बाहर निकला और गैलरी की करीब चार फीट ऊंची दीवार से नीचे छलांग लगा दी।
विज्ञापन
फरीदाबाद कोर्ट परिसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद से पेशी पर आए दुष्कर्म के आरोपी ने शनिवार को फरीदाबाद में अदालत की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सूरज (21) गाजियाबाद (यूपी) की खोड़ा कॉलोनी में पत्नी के साथ रहता था। सूरज पहले फरीदाबाद की एक फैक्टरी में नौकरी करता था।
विज्ञापन


15 जून 2021 को खेड़ी पुल थाने में सूरज पर किशोरी को शादी की नीयत से भगाने का केस दर्ज था। 24 जून को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर सूरज को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी की शिकायत पर केस में पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़ दी गई। करीब डेढ़ महीने बाद वह जमानत पर जेल से बाहर आ गया। 

जेल से बाहर आकर उसने पीड़िता से शादी कर ली। तब तक पीड़िता 18 साल की हो चुकी थी। शादी के बाद से सूरज अपने मां बाप से अलग पत्नी के साथ रह रहा था। इधर, दुष्कर्म का मामला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जैसमीन शर्मा की अदालत में चल रहा था। 
विज्ञापन


शनिवार को वह माता-पिता के साथ छठी मंजिल पर स्थित अदालत में पेशी पर आया था। अधिवक्ता शाहिद अली ने बताया कि स्थायी जमानत पर बहस होनी थी। सुनवाई के बाद सूरज कोर्ट से बाहर निकला और गैलरी की करीब चार फीट ऊंची दीवार से नीचे छलांग लगा दी। पुलिस कर्मियों ने उसे उठाया, लेकिन वह मौके पर ही दम तोड़ चुका था।

क्या है आरोप : सूरज के माता-पिता का आरोप है कि लड़की पक्ष केस में फैसला करने के लिए पहले पांच लाख, फिर दस और अब 15 लाख रुपये मांग रहे थे। इस बात को लेकर सूरज परेशान था। सेंट्रल थाना प्रभारी विरेंद्र खत्री ने बताया कि अभी किसी के खिलाफ शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें