फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12185 को लगा कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में शुक्रवार 60 जगहों पर कोरोना बचाव का टीका लगाया गया। इसमें से 52 सेशन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर और आठ सेशन निजी अस्पतालों में कैंप आयोजित किए गए। इस दौरान कुल 12185 लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह ने बताया कि बताया कि शुक्रवार को 5521 लोगों को टीके की पहली व 6664 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 18 से 44 साल तक की उम्र के 4311 लोगों ने टीके की पहली व 5050 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 साल तक की उम्र के 997 लोगों ने टीके की पहली व 1254 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं, 60 साल से अधिक उम्र के 213 बुजुर्गों ने टीके की पहली व 230 बुजुर्गों ने दूसरी डोज लगवाई। शुक्रवार को 130 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को 49 सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण के सेशन आयोजित किए जाएंगे।
दूसरी ओर डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में बीके अस्पताल के द्वारा कोविड वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों को पहला तथा दूसरा टीका लगाया गया। इस कैंप में लगभग 150 से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई। कैंप का आयोजन डॉ. हिया के नेतृत्व में हुआ। प्राचार्या डॉ. सविता भगत ने सभी को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र ढुल, डॉ. नीरज सिंह, कविता शर्मा, नीरज मलिक, अशोक मंगला व आनंद सिंह मौजूद रहे। वहीं जज्बा फाउंडेशन एवं दिल से फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से चौथा कोरोना शिविर बीके मॉडल स्कूल विनयनगर, अगवानपुर में लगाया गया। इसमें 302 लोगों को पहली और दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें