फरीदाबाद के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जर्मनी में किक लगाने का मौका मिलेगा। इन तीनों को जिला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा ट्रायल के आधार पर चयनित किया जाएगा। ट्रायल 28 जून को राजा नाहर सिंह स्टेडियम में होगा।
जिला फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव महेंद्र भाटिया ने बताया कि एक प्राइवेट इंश्योरेंश कंपनी द्वारा जर्मनी में फुटबॉल कैंप का आयोजन करवाया जा रहा है। इसके लिए पूरे देश में ट्रायल करवाए जा रहे हैं।
देश से 56 खिलाड़ियों को कैंप में भाग लेना है। प्रत्येक जिले से तीन खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में होने वाले ट्रायल की जानकारी सभी अकादमी को भेज दी गई है।