फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्लॉट पर निर्माण के दौरान परिवार पर हथौड़े-कुल्हाड़ी से किया हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


























पलवल। सदर थाना क्षेत्र के दीघौट गांव में प्लॉट पर निर्माण कार्य के दौरान अनुसूचित जाति के एक परिवार पर कथित रूप से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो कारों में सवार होकर आए लोगों ने लाठी-डंडों, रॉड, हथौड़े और कुल्हाड़ी से हमला कर परिवार के आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार, गांव दीघौट निवासी सुरेंद्र ने शिकायत में बताया कि 26 जून को उसके चाचा जयपाल अपने प्लॉट पर दीवार का निर्माण कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान गांव के उमराव, उसका बेटा भगत सिंह, दीपक, जगवती, डोली, खुशबू तथा 5-6 अन्य लोग दो कारों में सवार होकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन




शिकायत में आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों, रॉड, हथौड़े और कुल्हाड़ी से परिवार पर हमला कर दिया। हमले में लालचंद, जयपाल, राजेंद्र, नीरज और गौरव घायल हो गए। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर थाना एसएचओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें